फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गढ़वाल से आए 18 एलटी शिक्षकों की तैनाती

गढ़वाल से आए 18 एलटी शिक्षकों की तैनाती

Sat, 10 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल से आए 18 एलटी शिक्षकों की तैनाती
नैनीताल। शिक्षा महकमे में गढ़वाल मंडल से कुमाऊं मंडल में मंडल परिवर्तन कर आए 18 एलटी स्नातक वेतनक्रम के शिक्षकों की नैनीताल के मंडलीय दफ्तर में काउंसलिंग हुई। इसके बाद इन शिक्षकों को कुमाऊं मंडल के दूरस्थ स्कूलों में तैनाती दे दी गई।
विज्ञापन

मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि अंग्रेजी विषय में विनोद सिंह को हाइस्कूल उद्यमस्थल (बागेश्वर) में तैनाती दी गई है। गणित विषय में ललित चंद्र को जीआईसी बंतोली (गरुड़ बागेश्वर), कैलाश सिंह को हाइस्कूल सल्ली (चंपावत), संजय सोराड़ी को जीआईसी देवीधूरा (चंपावत), दीप चंद्र को जीआईसी अममरी (बागेश्वर), गोपाल सिंह बिष्ट को हाइस्कूल मोराड़ी (चंपावत), नरेश पचौली को हाइस्कूल बडौली (चंपावत), बबीता भंडारी को जीआईसी टोटानौला (पिथौरागढ़) में तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य विषय के तहत नंदन राम को जीआईसी भनोली (अल्मोड़ा), रुचि पुरी को हाइस्कूल कुनस्यारी (अल्मोड़ा), शालिनी कश्यप को हाइस्कूल तल्लीसेठी (नैनीताल), चरनजीत कौर को हाइस्कूल तलियाबांज (चंपावत), पुष्पा को जीआईसी चौमेल (चंपावत), शीला को जीआईसी झीपा (अल्मोड़ा), शीला को जीजीआईसी रानीखेत (अल्मोड़ा), ममता रानी को हाइस्कूल बांगीधार सल्ट (अल्मोड़ा), विज्ञान विषय में नवीन चंद्र जोशी को जीआईसी चौरासी (पिथौरागढ़), नीमा नेवलिया को जीआईसी चौड़मन्या (पिथौरागढ़) में तैनाती दी गई है। मंडलीय दफ्तर में हुई काउंसलिंग में ललित उपाध्याय, पूरन सिंह बिष्ट, जगमोहन रौतेला, राजेंद्र अधिकारी, कुंदन मेहरा, रमेश रावत, मनोज चौधरी, मनोज कुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed