फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो दिवसीय छात्रसंघ अभिनंदन समारोह शुरू, वित मंत्री ने किया शुभारंभ

दो दिवसीय छात्रसंघ अभिनंदन समारोह शुरू, वित मंत्री ने किया शुभारंभ

Fri, 09 Mar 2018 02:18 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय छात्रसंघ अभिनंदन समारोह शुरू, वित मंत्री ने किया शुभारंभ
रामनगर में छात्रसंघ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अभिनंदन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। युवाओं को भी मेहनत के साथ पढ़कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी। महाविद्यालय से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, वह उनका प्रस्ताव बनाकर भेजें। छात्र संघ पदाधिकारियों की महाविद्यालय क्रीड़ा मैदान में धूल से निजात दिलाने की मांग पर वित्त मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने वित्त मंत्री को महाविद्यालय की उपलब्धि बताने के साथ ही उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डा. जीसी पंत और नदीम अख्तर ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांध दिया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, दिनेश मेहरा, प्रसून श्रीवास्तव, जगमोहन सिंह बिष्ट, सत्यप्रकाश शर्मा, गणेश रावत, ममता गोस्वामी, मनोज रावत, भूपेंद्र खाती, छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र रौतेला, प्राध्यापक डॉ बीएम पांडे, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बजट में रखा जाएगा सभी वर्गों का ध्यान : पंत
रामनगर (नैनीताल)। वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वर्तमान सरकार का दूसरा बजट पेश होने जा रहा है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि राज्य को वित्तीय संतुलन से निकालकर अतिरिक्त कोई भी कर न लगाया जाए। आबकारी वसूली का लक्ष्य 2310 करोड़ निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष में हमने काफी वसूली प्राप्त कर ली है। इस बार पेयजल की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed