फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में धूमधाम से मना महिला दिवस

नैनीताल में धूमधाम से मना महिला दिवस

Fri, 09 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में धूमधाम से मना महिला दिवस
महिला दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले भर में कई कार्यक्रम हुए। गोष्ठियों के जरिए नारी उत्थान की बात कही गई। महिलाओं ने भी कहा कि वह मुश्किल का सामान करने को तैयार हैं। जगह-जगह महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश मुख्य अतिथि थीं। डॉ. चंद्रशेखर जोशी ने विशिष्ट अतिथि सायरा बानो को 11 हजार रुपये, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चेयरमैन डॉ. चंद्रशेखर जोशी ने अध्यक्षता की। समारोह में प्रो. केसी जोशी, कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. एसडी शर्मा, प्रो. प्रीति सक्सेना, साहित्यकार सीमा शफक, शिक्षाविद मुक्ता सिंह आदि थे।
विज्ञापन

प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने दमवाढुंगा पनचक्की चौराहे से रैली निकाली गई। रैली के बाद सभा भी हुई। इसमें रजनी, दीपा, सुनीता, गोविंदी, लक्ष्मी, पूनम आदि शामिल हुईं। नवाबी रोड स्थित बारात घर में स्वावलंबी महिलाओं का सम्मान हुआ। इस दौरान ट्रक चालक तुलसी देवी, मोहनी रावत, हसीना बानो, तारा चौहान, रेखा, दीक्षा जोशी, रेवती कांडपाल आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, नेहा कुशवाहा सिविल जज जूनियर डिविजन हल्द्वानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी आदि थे। देवभूमि एकेडमी में विद्यालय की प्रबंधक भागीरथी देवी ने कलावती बृजवासी को सम्मानित किया। सौहार्द जन सेवा समिति ने कार्तिकेय कॉलोनी की गरीब महिलाओं को सामग्री बांटी। नटराज नृत्य कला केंद्र की महिला सदस्यों ने प्रतियोगिताओं में भाग किया। गीतिका को मेहंदी क्वीन का खिताब मिला। निदेशिका वंदना शर्मा ने भी नृत्य नाटिका का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉयनेस क्लब की सदस्यों ने उपनिरीक्षक लता बिष्ट, खष्टी सैल्ला, तारा गोस्वामी, राजेश्वरी नेगी, रुचि दत्ता, चंपा रावत आदि को सम्मानित किया। गणपति महिला संस्थान के सम्मान समारोह में फैशन डिजाइनर किरन नेगी को सम्मानित किया गया। बीमा कर्मचारी संघ से जुड़ी महिला बीमा कर्मियों ने सुभाषनगर स्थित नगर पालिका प्राइमरी स्कूल को एक पंखा, पानी की टंकी दी।
राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रा बसेड़ा, अदीबा अंसारी, गायत्री, अभिलाषा, प्रियंका मेहरा आदि ने कार्यक्रम किए। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में छाया देवी, लीला बेलवाल आदि महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने महिलाओं का योगदान बताया। एमबीपीजी कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग एवं विमर्श संस्था की गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. लीला तिवारी ने महिला सशक्तीकरण, महिला विकास, महिला सुरक्षा पर बात रखी। विमर्श संस्था की संयोजक कंचन भंडारी ने कानून बताए। संचालन डॉ. एपी सिंह ने किया।
दीप स्वयं सहायता समूह ने मानपुर पश्चिम में कार्यक्रम किया। जिपं अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और बाल विकास अधिकारी चंपा कोठारी ने महिला उत्थान को लेकर संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान समूह अध्यक्ष भवानी बिष्ट, ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, सरोज, गीता मेहता, ममता पांडे, चित्रा पांडे, सरोज गुणवंत, डोली कुंजवाल आदि मौजूद थी

रामनगर में महिलाओं ने निकाला जुलूस
रामनगर (नैनीताल)। महिला एकता मंच ने रामलीला मैदान में जनसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जुलूस का आयोजन किया गया। इसमें संयोजक ललिता रावत, शांति देवी, विमला देवी, प्रेमा बिष्ट, पुष्पा देव आदि शामिल रहे। उपपा की बैैठक में प्रभात ध्यानी, लालमणि, किरन आर्य, प्रेम पपनै आदि उपस्थित थे। इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने ऊंटपड़ाव में सभा का आयोजन किया। इस दौरान रेखा, तुलसी छिम्वाल, पंकज, रवि, इंदर आदि मौजूद रहे। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में गोष्ठी में नलिनी श्रीवास्तव, अंशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। संजयनगर में महिला सम्मान एवं गोष्ठी में राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, महिला सशक्तीकरण संस्था की अध्यक्ष विमला जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, महिला नेत्री मीना कपिल आदि मौजूद रहीं।

नैनीताल में आशा कार्यकर्ता सम्मानित
नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शैले हॉल में आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सिविल जज राजीव धवन, बीडी पांडे जिला अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. राजेश शाह, एसीएमओ डॉ. टीके टम्टा, वरिष्ठ कलाकार विनोद कुमार आदि शामिल हुए। बेतालघाट की उमा रावत को सर्वश्रेष्ठ आशा वर्कर, धारी की उषा जोशी सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, बैलपड़ाव की सुनीता जोशी को सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर घोषित कर पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। 10 अन्य आशा वर्करों को भी सम्मानित किया गया। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा ने संचालन किया। प्रो. नीता बोरा शर्मा ने महिला सुरक्षा पर पुलिस की भूमिका शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता कराई।

हाइकोर्ट में भी आयोजन
हाइकोर्ट बार एसोसिएशन की सभागार में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला अधिवक्ता गौरी गौरा देव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में अधिवक्ताओं ने पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। संदीप तिवारी ने संचालन किया। इस दौरान सैय्यद नदीम मून, महेंद्र पाल, चरनजीत कौर, बीना पांडे, ममता बिष्ट, ममता जोशी, शिवली जोशी, संगीत भारद्वाज, वर्षा शर्मा, भुवनेश जोशी आदि थे।


चम्मच दौड़ में नाजरा, माया ने मारी बाजी
भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नौलिया के नेतृत्व में चम्मच और सुई धागा दौड़ आयोजित की गई। चम्मच दौड़ में नाजरा, माया बिष्ट और सुई-धागा दौड़ में चंपा पलड़िया ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में देवकी पांडे, गीता पांडे, आशा बिष्ट, लता पढ़ालनी, मुक्ता खड़का आदि मौजूद रहे। ज्योलिकोट में चाइल्ड फंड के सहयोग से हुए कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ सुधा जुकरिया, सिस्टर लूसी, प्राधानाचार्य सिस्टर दीपिका, फादर उदय मोहन कुरिया ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed