फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   क्रशर व स्टॉक खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

क्रशर व स्टॉक खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Wed, 07 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्रशर व स्टॉक खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
रामनगर में स्टोन क्रशर का विरोध - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। जस्सागांजा क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती, मडैया में स्टोन क्रशर, उपखनिज भंडार खोलने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग इन गांवों में स्टोन क्रशर, उपखनिज के भंडार खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र की जनता में रोष है क्योंकि इनके लिए प्रस्तावित स्थल के चारों ओर करीब 150 परिवार रहते हैं। यह सभी लोग सपरिवार खेती कर रहे हैं। आम, लीची के बगीचे भी हैं। क्रशर लगने से उनकी फसलें बर्बाद होंगी। उनके स्वास्थ्य पर भी प्रदूषण से प्रतिकूल असर पड़ेगा। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी खतरों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने गांव में क्रशर, भंडार न खोलने को कहा। गांव में दोनों प्लांट लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान गुरमेल चंद्र, राजेंद्र कौर, विजय कुमार, सतनाम सिंह, सतपाल चौहान, राजेंद्र पाल सिंह, पूजा सैनी, बलविंदर, रेखा देवी, सुनीता देवी, केवलानंद, संगीता देवी, पुष्पा देवी, प्रीति रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed