फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए लोगों ने घंटों तक जेई और लाइनमैनों को घेरा

पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए लोगों ने घंटों तक जेई और लाइनमैनों को घेरा

Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए लोगों ने घंटों तक जेई और लाइनमैनों को घेरा
नैनीताल। लोअर डांडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही पेयजल किल्लत से गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जल संस्थान के लाइन मैन और अवर अभियंता का लगभग पांच घंटे तक घेराव किया। अधिशाषी अभियंता द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति करने संबंधी आश्वासन के बाद लोग माने। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

लोअर डांडा क्षेत्र में पिछले दो माह से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है और बीते तीन दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की। अधिकारियों के निर्देश पर जल संस्थान के प्लंबर प्रदीप और टीका सिंह सुबह 11 बजे लोअर डांडा पहुंचे। यहां मौजूद लोगों ने प्लंबरों को बताया कि क्षेत्र में 60 से अधिक परिवार पानी की बूंद-बूंद को परेशान हैं। उन्होंने प्लंबरों से अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना मिलने पर अवर अभियंता गोपाल सिंह कार्की मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने लगे। गुस्साए लोगों ने अवर अभियंता कार्की और दोनों प्लबंरों को घेर लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जल संस्थान लोगों को पानी उपलब्ध कराने के बजाय होटलों में पानी की सप्लाई कर रहा है। उन्होंने सुबह शाम कम से कम दो घंटे पानी दिलाने की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे अधिशासी अभियंता सुनील तिवारी लोअर डांडा पहुंचे। गुस्साए लोगों ने उन्हें भी खूब खरीखोटी सुनाई। अधिशासी अभियंता तिवारी ने लोगों को बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के बाद ही रोस्टिंग के आधार पर नगर में पेयजल वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी पानी नहीं मिल रहा है तो जल संस्थान के साथ साथ एडीबी की भी पेयजल लाइनों की जांच कराई जाएगी।
शाम चार बजे के करीब कुछ देर के लिए लोअर डांडा में पेयजल आपूर्ति सुचारू हुई तो अधिशासी अभियंता तिवारी ने वहां घरों में लगी टंकियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई लोगों की टंकियां खाली मिली। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में रोस्टर के आधार पर नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता करने वालों में पदमश्री शेखर पाठक, उमा भट्ट, सैय्यद नदीम मून, रमा लोहनी, मुन्नी रावत, माधव बिष्ट, एसएन त्रिपाठी, हरीश पाठक, कमला त्रिपाठी, मुन्नी रावत, जीएन मौलेखी, कमला मेहता, नीता, सुशीला हर्बोला, हेमा गैड़ा, जानकी बिष्ट, विमला नेगी, रेखा तिवारी, दलीप सिंह कठायत, नारायण सिंह राणा, पान सिंह बिष्ट, जानकी बिष्ट, विमला नेगी, मुन्नी रावत, राकेश मल्होत्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed