{"_id":"5a971d8b4f1c1b8e238bb5a2","slug":"15198531641-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपर्ड कैट को तेंदुए का शावक समझ मचा बेलुवाखान रोड में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपर्ड कैट को तेंदुए का शावक समझ मचा बेलुवाखान रोड में हड़कंप
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योलीकोट (नैनीताल)। इलाके में बुधवार को तेंदुए के शावकों की मौजूदगी की खबर से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी और वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में इनकी पहचान ‘लैपर्ड कैट’ के रूप में हुई। वन विभाग रेंज अधिकारी एनके जोशी ने घरों के आसपास झाड़ियों की सफाई और रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था के साथ सतर्कता की अपील की है।
बुधवार सुबह दस बजे संत एंथोनी इंटर कालेज बेलुवाखान मार्ग पर काम कर रहे लोगों को मार्ग से सटी निचली पहाड़ी में तेंदुए के दो शावकों की चहलकदमी दिखी। इस पर भीड़ जमा होने लगी। सूचना में चौकी इंचार्ज मनवर सिंह, एसआई दलीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच एक शावक झाड़ियों के बीच से निकलकर ऊपर की पहाड़ियों में चला गया। बाद में रेंज अधिकारी एनके जोशी, उप रेंज अधिकारी आनंद लाल भी वन कर्मियों के साथ पहुंचे।
बेलुवाखान में तेंदुए द्वारा मारी गई बालिका की घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त वन्यजीव लैपर्ड कैट है। कैमरे में कैद उक्त जीव पूर्ण वयस्क और तीन से चार वर्ष का है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत पराग मधुकर धकाते ने भी इस शावक के लैपर्ड कैट होने की पुष्टि की है।