{"_id":"5a95c1cb4f1c1b0d658b4df4","slug":"151976413910-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयूबवैल की मोटर फुंक जाने से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टयूबवैल की मोटर फुंक जाने से पेयजल आपूर्ति ठप
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
नलकूप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति कराने वाले एक मात्र नलकूप की मोटर फुंकने से नगर पंचायत के सात वार्डों के साथ ही कई ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मोटर को ठीक कराने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।
वर्ष 2000 में तत्कालीन काबिना मंत्री बंशीधर भगत के प्रयासों से वार्ड नंबर एक में नलकूप लगाया गया था। तब से इस नलकूप से कालाढूंगी नगर पंचायत के साथ ही छोराजाली, छोटी हल्द्वानी, कुआंडांठ आदि क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। मोटर फुंक जाने से क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। तमाम ग्रामीण सिंचाई विभाग की नहरों का पानी पी कर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। छह माह में नलकूप की मोटर दो बार फुंक चुकी है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। समस्या को लेकर जब ग्रामीण विभाग को शिकायत करते हैं तो जल संस्थान के जेई सतीष बिष्ट से भी संपर्क नहीं हो पाता।