फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   -नेपाल टूर का सस्ता पैकेज देने पहुंचा डेलीगेशन

-नेपाल टूर का सस्ता पैकेज देने पहुंचा डेलीगेशन

Tue, 06 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
-नेपाल टूर का सस्ता पैकेज देने पहुंचा डेलीगेशन
नैनीताल। सस्ते टूर का पैकेज लेकर नेपाल से प्रतिनिधिमंडल नैनीताल पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना है कि यहां के लोग नेपाल के धार्मिक और अन्य पर्यटन स्थल देखें। नेपाल के धनगढ़ी से सीधे काठमांडू के लिए कई फ्लाइट हैं।
विज्ञापन

नेपाल टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन के चेयरमैन माया प्रकाश भट्ट ने बताया कि नेपाल से दस से ज्यादा सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल नैनीताल पहुंचा हुआ है। जिस तरह से भारत के उत्तराखंड में पर्यटन स्थल हैं इसी तरह सुदूर नेपाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल हैं। भारत में जिन नौ देवियों की पूजा होती है उनमें से सात का निवास स्थान नेपाल में है। साथ ही भारत के चार धाम की तरह नेपाल में चार धाम गोदावरी धाम, परशुराम धाम, बैजनाथ धाम और मल्लिकार्जुन धाम स्थित हैं। इसी तरह बरदिया नेशनल पार्क और शुक्ला फांटा दर्शनीय स्थल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वे दिल्ली, देहरादून समेत तमाम स्थानों पर पर्यटन से जुड़े अधिकारी और कारोबारियों से मिले। उन्होंने भारत से लोगों को नेपाल आने का न्योता और सस्ता पैकेज दिया। इस दौरान नेपाल टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री पदम विक्रम, उपाध्यक्ष परमानंद, सुमन, घिमरे, बसंत प्रताप सिंह, हेमंत, किशोर खनका, डा. हेमराज पंत, डा. राजेंद्र वीर साह, नैनीताल टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन के विजय मोहन सिंह खाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


देहरादून से मिलेगी धनगढ़ी के फ्लाइट
माया प्रकाश भट्ट ने बताया ट्रैकिंग के लिए नेपाल में खप्तड़ी अच्छी जगह है। देहरादून से धनगढ़ी को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए नेपाल सरकार प्रयासरत है। कैलाश मानसरोवर यात्रा वाया नेपाल की जाए तो यात्रा में लगने वाला समय कम हो जाएगा। इसके अलावा काठमांडू को जाने वाले नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के लोग अगर धनगढ़ी से होते हुए हवाई मार्ग से काठमांडू जाएं तो उनका भी काफी समय बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed