फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होटल का लिंटर गिरने से तीन नेपाली मजदूर घायल

होटल का लिंटर गिरने से तीन नेपाली मजदूर घायल

Sat, 20 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
होटल का लिंटर गिरने से तीन नेपाली मजदूर घायल
नैनीताल। होटल राज महल में निर्माण के दौरान छत गिरने से तीन नेपाली मजदूर घायल हो गए। हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए बीडी पांडेय जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वहीं, विकास प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीआरएसटी इंटर कॉलेज के पास लगभग डेढ़ सौ साल पुरानी इमारत में होटल है। इमारत खंडहर होने की कगार पर थी। इसी बीच होटल स्वामी योग्यता जोशी ने जिला विकास प्राधिकरण से लकड़ी की छत डालने की अनुमति लेकर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे होटल के एक कमरे में काम चल रहा था। इसी बीच लिंटर गिर जाने के कारण काम कर रहे नेपाल के धनगढ़ी जिले के कैलाली गांव निवासी शंकर जोशी (35) पुत्र विशन दत्त जोशी, नेपाल के ही कालीकोट निवासी रंग लाल जोशी (40) पुत्र हरिकृष्ण और नेपाल के ही बाजुरा निवासी वीर बहादुर (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। छत गिरने की जानकारी होने से अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह साथी मजदूरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वीर बहादुर की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर डीडीए के सचिव और एडीएम हरबीर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला, इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन पंत, एसएसआई भुवन चंद्र मासीवाल और प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी सीएम साह, अवर अभियंता बीके डबराल आदि मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद होटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


छत निर्माण की अनुमति ली और शुरू कर दिया निर्माण

जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बताया कि होटल स्वामी को सिर्फ छत निर्माण की अनुमति दी गई थी, लेकिन ठेकेदार ने नीचे भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया। डीडीए की टीम को होटल के अंदर भारी मात्रा में निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले पत्थर मिले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल स्वामी को लकड़ी की छत डालने की अनुमति दी गई थी। शुक्रवार सुबह हादसा होने के बाद होटल में निर्माण सील कर दिया गया है। - हरबीर सिंह, सचिव डीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed