{"_id":"5cc0c75abdec225ebd097b27","slug":"151556137818-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम रावत बोले झूठ का सहारा लेकर जनता को बरगला रही है भाजपा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम रावत बोले झूठ का सहारा लेकर जनता को बरगला रही है भाजपा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि भाजपा ने झूठ का सहारा लिया है। उसने जनता को राष्ट्रवाद के नाम पर बरगलाने का प्रयास किया है लेकिन देश की जनता भाजपा की हकीकत समझ गई है। इसलिए वह लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसीलिए भाजपा के लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोगों का उत्पीड़न किया है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, चेयरमैन लालचंद्र सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, महामंत्री फिरोज खान, बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, महामंत्री केदार दानू, कांग्रेसी नेता प्रयाग दत्त भट्ट, खजान पांडे, खष्टी बिष्ट, हरीश बिसौती, रविशंकर तिवारी, धरम सिंह बिष्ट, गुरदयाल सिंह मेहरा, बलवंत दानू, गणेश गर्ब्याल, बीना जोशी, उर्मिला मिश्रा, सीमा पाठक, मीना रावत, तुलसी बिष्ट, मीना कपिल आदि थे।
पूर्व सीएम रावत बोले, झूठ का सहारा ले रही भाजपा
विज्ञापन
पूर्व सीएम रावत बोले, झूठ का सहारा ले रही भाजपा