{"_id":"5c350616bdec222e8946a363","slug":"151546978838-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे आदेश, आदेश के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे आदेश, आदेश के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला प्रशासन को एनजीटी के आदेश नहीं मिले हैं। इस कारण मंगलवार को नंधौर में खनन हुआ। बुधवार को एनजीटी के आदेश पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। आदेश मिलने के बाद नंधौर बंद करना जिला प्रशासन की मजबूरी हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही शासन नंधौर सेंचुरी को इको सेंसेटिव जोन घोषित कर सकता है। एनजीटी ने नंधौर सेंचुरी के 10 किमी में खनन, खनन कार्य बंद करने के आदेश दिए हैं। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एनजीटी के आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद उसका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मंगलवार को वन विकास निगम के अधिकारी नंधौर मामले में चुप्पी साधे रहे। सूत्रों की मानें तो क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने नंधौर मामले में मुख्यमंत्री से बात की। बुधवार को आदेश मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद 15 हजार से अधिक परिवार प्रभावित होंगे।
एनजीटी के आदेश नहीं पहुंचे, नंधौर अभी नहीं होगी बंद
बुधवार को आ सकते हैं आदेश
गौला खनन मजदूर समिति आक्रोश में
हल्द्वानी। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने शीशमहल गौला गेट में प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। समिति का आरोप है कि सरकार ने नंधौर नदी में खनन के लिए एनजीटी के समक्ष अपना पक्ष पेश नहीं किया है। वहीं नियमों को ताख पर रखकर सद्भाव कंपनी के लिए गौला के गेट खनन के लिए खोल दिए। समिति ने पत्र जारी क र कहा डंपर स्वामी इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देंगे। समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट ने कहा कि वे अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। इस मौके पर करन मेहरा, मनीष गौड़, हरीश भगत, जगमोहन, अखलाक, राजेश बिष्ट, दिनेश आदि थे।