{"_id":"5c292ae3bdec2256c210d91f","slug":"151546201827-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफली गधरे का मोटर मार्ग नहीं खुल सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफली गधरे का मोटर मार्ग नहीं खुल सका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलोट (नैनीताल)। काफली गधेरे के पास सड़क पर आया मलबा 48 घंटे बाद रविवार को भी नहीं हट सका। इससे खनस्यू-पतलोट मोटर बंद है और लोग अपनी बाइक और टैक्सियों को जंगल में छोड़कर जोखिम भरे रास्ते से जा रहे हैं।
रविवार को लोनिवि की जेसीबी भीड़ापानी के रास्ते काफली के पास पहुंची लेकिन वहां भी मलबा और बोल्डरों को नहीं हटा पाई। दो दिन से मोटर मार्ग बंद होने के चलते यात्री और क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है।
यात्री उमेश भट्ट और समाजसेवी ललित भट्ट एवं छात्र संघ अध्यक्ष कमल पनेरू का कहना है लोनिवि ने सिर्फ दो-दो घंटे ही मार्ग अवरुद्ध होने की बात कही थी। लेकिन 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है फिर भी मोटर मार्ग नहीं खोला गया है। मटेला की ग्राम प्रधान लीला त्रिपाठी, बीना देवी, कुंती देवी, दीपा देवी, हेमा मटियाली आदि ने जल्द मोटर मार्ग से मलबा हटाकर मार्ग खोलने को कहा है। वहीं लोनिवि के एक्सईन एबी कांडपाल का कहना है कि वह मौके पर जाकर मार्ग खुलवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
खनस्यू-पतलोट मोटर मार्ग 48 घंटे बाद भी नहीं खुला
बाइक और टैक्सियों को जंगल में छोड़कर जा रहे हैं चालक, यात्रियों को हुई परेशानी