{"_id":"5c116a5ebdec22414f578f4f","slug":"151544645214-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ली करवट, पहाड़ में आग जलाकर लोगों बचे ठंड से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ली करवट, पहाड़ में आग जलाकर लोगों बचे ठंड से
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पहाड़ों पर तापमान लगातार कम हो रहा है। बुधवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के अलावा गढ़वाल में केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और औली में हुई जबर्दस्त बर्फबारी के बाद उम्मीद है कि नैनीताल और आसपास के इलाकों में भी क्रिसमस से पहले-पहले बर्फबारी हो जाए।
सरोवरनगरी में बीते वर्षों में जनवरी से मार्च के बीच बर्फबारी होती रही है। वर्ष 2018 में जहां 20 जनवरी के बाद बर्फबारी हुई थी, वहीं इस वर्ष 25 दिसंबर से पहले बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतिदिन नगर के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। रात के समय कई बार तापमान पांच डिग्री से भी नीचे चला जा रहा है। आठ दिसंबर के बाद से दोपहर बाद लगातार मौसम खराब हो रहा है। वहीं बुधवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से बर्फ गिरने के आसार बढ़ रहे हैं। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप बिष्ट के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा।
हल्की बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ाई, क्रिसमस से पहले बर्फबारी के आसार
बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया
मुक्तेश्वर में गिरे बर्फ के फाहे
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र और आसपास के इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मुक्तेश्वर में बुधवार शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ ही बर्फ के फाहे भी गिरे। ठंड के चलते सैलानी भी होटलों में ही ठहरे। धानाचूली, रामगढ़, भवाली, पहाड़पानी और धारी में मौसम काफी सर्द रहा। बदलते मौसम को देखते हुए आने वाले दिनों में बर्फबारी होने की उम्मीद है।