फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केंद्र सरकार ने सुनियोजित तरीके से माल्या को विदेश भगाया: टम्टा

केंद्र सरकार ने सुनियोजित तरीके से माल्या को विदेश भगाया: टम्टा

Fri, 21 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सुनियोजित तरीके से माल्या को विदेश भगाया: टम्टा

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। बैंकों को नौ हजार करोड़ रुपये की चपत लगाने वाले विजय माल्या को सरकार ने सुनियोजित तरीके से विदेश भगा दिया। आगामी लोक सभ चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।


उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि काला धन वापस लाने, भष्टाचार मिटाने तथा युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सत्तासीन हुई भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकार युवाओं को रोजगार देने में बुरी तरह से फेल साबित हुई है। बैंकों में अब न्यूनतम राशि नहीं होने पर धनराशि कट रही है, अब तक सरकार गरीब जनता की तीन अरब रुपये की गाढ़ी कमाई पर डांका डाल चुकी है। कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली को नैतिकता के नाते इस्तीफा देना चाहिए और जांच के लिए सरकार को संयुक्त कमेटी का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है, आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed