{"_id":"5b45166e4f1c1bb9248b5cfb","slug":"151531254382-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कालेज को कोएड करने की कोशिश हुई तो उच्चशिक्षा मंत्री का होगा कड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कालेज को कोएड करने की कोशिश हुई तो उच्चशिक्षा मंत्री का होगा कड़ा विरोध
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की छात्राओं को किसी भी सूरत में ‘कोएड’ मंजूर नहीं है। उच्चशिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत से लेकर तत्कालीन प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डा. सविता मोहन की ओर से आए बयानों के बाद महाविद्यालय की छात्राओं में आक्रोश पनपने लगा है। छात्रा संघ ने चेतावनी दी है कि अगर कुमाऊं के एक मात्र महिला महाविद्यालय को कोएड करने की कोशिश की गई तो उच्चशिक्षा मंत्री का कड़ा विरोध किया जाएगा, धरना प्रदर्शन के साथ ही पुतला भी फूंका जाएगा।
एमबीपीजी कालेज में दाखिले के लिए साढ़े 10 हजार आवेदन फार्म आए हैं जबकि निर्धारित सीटों के आधार पर केवल पांच हजार विद्यार्थियों को ही दाखिला मिल सकेगा। बाकी पांच हजार विद्यार्थियों को कहां दाखिला मिलेगा, इसको लेकर उच्चशिक्षा विभाग खासा परेशान है। सूत्रों की मानें तो एमबी कालेज में छात्रों की संख्या को नियंत्रित करने के मकसद से महिला महाविद्यालय को कोएड करने के प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है। उच्चशिक्षा मंत्री ने भी देहरादून में आयोजित छात्र संघ के सम्मेलन में भी महिला महाविद्यालय की छात्राओं से कोएड करने के बारे में सुझाव पूछे थे, इसके अलावा पिछले दिनों उच्चशिक्षा निदेशालय में पुरानी फाइलें निपटाने आईं सेवानिवृत्त प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डा. सविता मोहन ने बातचीत में महिला महाविद्यालय को कोएड किए जाने पर जोर दिया था। यह सब बातें यूं ही नहीं हो रहीं बल्कि कोई खिचड़ी तो अवश्य पक रही है।
उच्चशिक्षा मंत्री का फूंकेंगे पुतला: शिप्रा बसेड़ा
महिला महाविद्यालय की छात्रा संघ अध्यक्ष शिप्रा बसेड़ा का कहना है कि यह कुमाऊं का एक मात्र महिला कालेज है। इसमें दूर - दूर से लड़कियां पढ़ने आतीं हैं। महिला कालेज होने की वजह से यहां परिजन भी आसानी से पढ़ने भेज देते हैं, इस महाविद्यालय के कोएड होने से छात्राओं की बेहतर पढ़ाई का माहौल खत्म हो जाएगा। उच्चशिक्षा मंत्री ने छात्रसंघ सम्मेलन में भी हमसे इस बारे में पूछा था जिस पर हमने साफ तौर पर मना कर दिया था। शिप्रा ने कहा कि अगर महिला महाविद्यालय को कोएड करने की कोशिश की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा तथा उच्चशिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत का पुतला दहन किया जाएगा, धरना प्रदर्शन भी होगा।