फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल जिला सहकारी बैंक के प्रशासक बने सीडीओ, कार्यभार संभाला

नैनीताल जिला सहकारी बैंक के प्रशासक बने सीडीओ, कार्यभार संभाला

Fri, 29 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल जिला सहकारी बैंक के प्रशासक बने सीडीओ, कार्यभार संभाला
हल्द्वानी। नैनीताल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसलिए शासन से नई जिम्मेदारी मिलने पर सीडीओ विनीत कुमार ने बृहस्पतिवार को बैंक के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। नैनीताल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी का कार्यकाल पांच साल पूरे होने पर 27 जून को समाप्त हो गया था। तब से शासन की ओर से प्रशासक नियुक्त होने के बाबत कोई आदेश जारी नहीं हुए थे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासन से आदेश हो सका। जिला सहायक निबंधक बीएस मनराल ने बताया कि प्रशासक के रूप में सीडीओ विनीत कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed