{"_id":"5b2eaa0f4f1c1b6d4d8b8313","slug":"151529784847-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हर गांव में बनाएगी पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हर गांव में बनाएगी पुस्तकालय
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
BOOKS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से रामलीला मैदान में नौ दिवसीय पुस्तक मेला शनिवार को शुरू हो गया। उद्घाटन सांसद भगत सिंह कोश्यारी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, एनबीटी के चेयरमैन बल्देव भाई शर्मा और डीएम विनोद कुमार सुमन ने किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक गांव के पंचायत घर में एक-एक पुस्तकालय बनाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पंचायत घर जुए के अड्डा बने रहते हैं। अब वहां ज्ञान का भंडार रूपी पुस्तकालय स्थापित होंगे। इनके संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण नशा मुक्त गांव को एक लाख की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। अब तक प्रदेश में 27 गांव नशा मुक्त हो चुके हैं। सांसद कोश्यारी ने कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार कही जाने वाला हल्द्वानी शहर अभी तक व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता था लेकिन अब यह ज्ञान विज्ञान का शहर बनकर उभर रहा है।
एनबीटी के चेयरमैन बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी के साथ ही अल्मोड़ा में भी पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। साहित्यकार प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया ने हमारी अभिव्यक्ति का स्वरूप बदला है। पुस्तक संस्कृति का विस्तार है। किताबों से ही ज्ञान अंकुरित होता है। कार्यक्रम में उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन, उपनिदेशक उच्चशिक्षा डॉ. ललित प्रभा शर्मा, एमबी कालेज की प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे, आरएफसी ललित मोहन रयाल, सहायक निदेशक एनबीटी मयंक सुलोरिया, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेयी, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, प्रकाश रावत, शंकर कोरंगा, प्रमोद बोरा, चतुर सिंह बोरा, राजेंद्र जीना, संयोजन दिनेश मानसेरा आदि मौजूद थे। संचालन प्रमोद कुमार साह ने किया गया।
विज्ञापन
उच्चशिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने हल्द्वानी में पुस्तक मेले के उद्घाटन पर की घोषणा