{"_id":"5ab4108e4f1c1b8e778b70f3","slug":"151521750158-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 मार्च से होगा नंधौर व कैलास में खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 मार्च से होगा नंधौर व कैलास में खनन
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नंधौर और कैलास नदी में 26 मार्च से खनन शुरू कर दिया जाएगा। औद्योगिक निदेशालय से आदेश मिलने के बाद डीएम दीपेंद्र चौधरी और डीएफओ तराई पूर्वी नीतिशमणि त्रिपाठी ने भी कार्यादेश जारी कर दिया है।
वन विकास निगम के जिला लौगिंग प्रबंधक पीएस बोहरा का कहना है कि अब सिर्फ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति ही बाकी है। इस बाबत भी ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। एक दो दिन में शुल्क जमा कर नदी खनन के लिए खोल दी जाएगी। शुरुआती चरण में नदी के कड़ापानी, कड़ापानी 1, एमबीआर गेटों से उप खनिज निकासी की जाएगी। हर गेट से 580 वाहनों से निकासी होगी। इधर ई रवन्ना जारी करने के लिए इंटरनेट टावर लगा दिया गया है। आरएफआईडी चिप के लिए 478 वाहनों की जानकारी सौंप दी गई है। इनको सॉफ्टवेयर में फीड करने का काम किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम एमपीएस रावत ने कहा कि डीएम और डीएफओ से आदेश मिल गए हैं।
दो गेटों के लिए तैयार हो रहा प्रस्ताव
हल्द्वानी। केंद्रीय एवं वन्य पर्यावरण मंत्रालय ने नंधौर, कैलास नदी में पांच गेटों से उप खनिज की अनुमति प्रदान की है। इधर, वन निगम दो गेटों के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। फिर सर्वे कर जिला खनन समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।