फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्रमीण बोले खेती खत्म करना चाहती है सरकार

ग्रमीण बोले खेती खत्म करना चाहती है सरकार

Tue, 19 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
ग्रमीण बोले खेती खत्म करना चाहती है सरकार
हल्द्वानी। कमलुवागांजा नरसिंह मल्ला का क्षेत्रफल 19.62 हेक्टेयर है। गांव की कुल आबादी 2011 की जनसंख्या केे हिसाब से 72 लोगों की है। गांव में कहीं से भी शहरी गुण विद्यमान नहीं है। उसके बाद भी इस गांव को नगर निगम में शामिल कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि नगर निगम में शामिल करने के लिए पांच नियमों का पालन नहीं किया गया। गांव में एक राजकीय भंडार निगम का गोदाम, दो बंद पड़ी फैक्ट्री हैं। गांव के अधिकांश भाग में खेती होती है। शेष जमीन में बंजर पड़ी है। गांव के 75 प्रतिशत लोगों का व्यवसाय कृषि, पशुपालन है। गांव कहीं से भी राजस्व प्राप्ति के गुण नहीं है। 250 वर्ग किलोमीटर लोगों का नियम का भी पालन नहीं हो रहा है। उसके बाद भी राजनीतिक फायदे के लिए गांव को नगर निगम में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम बनने से उनका गांव भी गौजाजाली दक्षिण की तरह हो जाएगा। यहां सिंचाई गूलों में सीवर का पानी आता है और पॉलिथीन से खेत पट जाते हैं। ये ही हाल इस गांव का भी होने वाला है। आरोप लगाए कि अब सिंचाई विभाग गूलों की मरम्त नहीं कर पाएगा। निगम के पास गूलों की मरम्मत का कोई फंड नहीं होता है। ऐसे में दो साल में उनकी खेती तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं चुनौतियां
- 12 किलोमीटर दूर स्ट्रीट लाइट लगाना
- सीवर और नालियों का निर्माण करना
- गांव के मूल स्वरूप बदलकर राजस्व प्राप्त करने वाला क्षेत्र बनाना
- सड़कों का निर्माण कराना

बातचीत
खेती कम है। काश्तकार टैक्स कहां से अदा करेेंगे, गांव का विकास गांव का प्रधान ही कर सकता है। अब गूलों की मरम्मत सिंचाई विभाग नहीं कर पाएगा। -बीएस बिष्ट।

नगर निगम के अंदर शामिल होने से नालियां सीवर लाइन बन जाएगी। हालांकि खेती चौपट हो जाएगी, इसका जीता जागता उदाहरण हल्द्वानी का गौजाजाली का क्षेत्र है। - मोहन चंद्र्र पांडे।

हमें निगम में शामिल होने से कोई परेशानी नहीं पर हल्द्वानी के हाल देखते हुए तो यही लगता है की निगम में आने के बाद गांव की दशा बदहाल हो जाएगी। रोज हल्द्वानी निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे। -दीप तिवारी


नगर निगम में तमाम तरह के टैक्स लगेंगे। अपने छोटे-छोटे काम के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ेंगे। गांव छोटे हैं। ग्राम प्रधान मिल जाता है। गांव को नगर निगम में शामिल करने से वार्ड बहुत बड़े हो जाएंगे। -सरोज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed