{"_id":"5a2eefed4f1c1bd9798c212a","slug":"151513025517-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब घाटी में बनेगी एलीवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब घाटी में बनेगी एलीवेटेड रोड
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को गुलाब घाटी में सुरंग बनाने का प्रस्ताव भेजा और अब एलीवेटेड रोड का भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। अगर इन प्रस्तावों पर मंत्रालय की मोहर लग गई तो बहुत जल्द यहां जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
गुलाब घाटी में संकरी सड़क की वजह से जाम लग रहा है। वाहनों के दबाव और सिंगल रोड होने से आए दिन यात्रियों को घंटों जाम से परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क को एक ओर नदी काट रही है। दूसरी ओर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। एनएच अधिकारियों की मानें तो यह पहाड़ बहुत कच्चा है अगर इसे काटा जाता है तो इसका मलबा नीचे सड़क को भी तोड़ देगा। साथ ही पहाड़ी के ऊपर रहने वाले लोगों को भी खतरा पैदा हो जाएगा।
इसे देखते हुए एनएच खंड हल्द्वानी ने यहां सुरंग बनाने का प्रस्ताव सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। मंत्रालय की ओर से अगर इसे स्वीकृति मिल जाती है तो बहुत जल्द सुरंग का सर्वें व अन्य काम शुरू हो जाएगा। उधर एनएच खंड हल्द्वानी की ओर से यहां एलीवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एनएच के ईई महेंद्र कुमार ने बताया कि एलीवेटेड रोड के पिलर नदी तल से उठाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव लगभग तैयार है। जल्द ही इस प्रस्ताव को भी मंत्रालय को भेजा जाएगा। कहा कि एलीवेटेड रोड बनने से गुलाबघाटी की जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।