{"_id":"598c94824f1c1b8a068b45ff","slug":"151502385282-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश तिथि बढ़ाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश तिथि बढ़ाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। डिग्री कालेज में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर स्थानीय पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने कालेज परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि तिथि आगे नहीं बढ़ने के कारण दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रवेश के लिए ऑन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे नहीं बढ़ाई गई तो बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय पीजी कालेज के छात्र लंबे समय से संघर्षरत हैं। इसके लिए पूर्व में वह विवि के कुलपति का पुतला तक फूंक चुके हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया की तिथि आगे बढ़ाई जानी जरूरी है। शिक्षा के अधिकार के तहत सभी को प्रवेश दिया जाना जरूरी है। छात्र नेेताओं ने कालेज प्रशासन से शीघ्र सार्थक कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन विवि प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक मांग पूरी नहीं हुई तो 16 अगस्त से बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत सिंह अधिकारी, पूर्व महासचिव हिमांशु प्रसाद, निखिलेश सिंह बिष्ट, लोकेश चौधरी, धनंजय बेलवाल, पूरन सिंह बिष्ट सहित तमाम छात्र मौजूद थे।