फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

Wed, 03 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर के टीट बाजार और अल्पसंख्यक बस्ती में पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से कस्बे के लोग गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। अल्पसंख्यक बस्ती और टीट बाजार के लोगों ने चेेेतावनी दी कि पानी की सप्लाई नियमित नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

टीट बाजार और अल्पसंख्यक बस्ती बैजनाथ के ग्रामीणों ने डीएम और जल संस्थान के ईई को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि कस्बे के लोगों को तीसरे, चौथे दिन केवल आधा घंटा पानी मिल रहा है। टीट बाजार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नवीन पांडे ने बताया कि जल संस्थान के जेई से नियमित पानी की सप्लाई करने के संबंध में कई बार कह दिया है। जेई ने ग्रामीणों की मांग को आज तक गंभीरता से नहीं लिया। अल्पसंख्यक बस्ती बैजनाथ के इकबाल खान ने कस्बे में पानी की सप्लाई तत्काल नियमित करने को कहा है। उधर, जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि टीट बाजार कस्बे में पानी की नियमित सप्लाई शीघ्र की जाएगी। इन दिनों विभाग की ओर से पेयजल लाइन की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed