{"_id":"5a49438e4f1c1b0f788b5eec","slug":"151475102718-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी में पार्किंग बनाने की जिम्मा नैनीताल पालिका को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाढूंगी में पार्किंग बनाने की जिम्मा नैनीताल पालिका को
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में फ्लैट्स कार पार्किंग हुई फुल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के मकसद से कालाढूंगी में मल्टी स्टोरी पार्किंग तैयार करने का जिम्मा शासन की ओर से अब नगर पालिका परिषद नैनीताल को सौंप दिया गया है। शासन से मिले निर्देशों के क्रम में पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिका के अवर अभियंता को पार्किंग का प्रस्ताव तैयार के निर्देश दिए हैं।
नैनीताल में वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने और भविष्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के दबाव को देखते हुए हाइकोर्ट की ओर से जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि कालाढूंगी व हल्द्वानी में नए मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाए। हाइकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर वन विश्राम गृह के निकट की भूमि और कालाढूंगी के निकट ग्राम कालाढूंगी खाम के हुड़किया चौड़ तोक से लगी भूमि को पार्किंग के लिए उचित पाया गया है। खास बात यह है कि दोनों भूमि नगर पंचायत क्षेत्र कालाढूंगी से बाहर आरक्षित वन भूमि में स्थित हैं।
इस बीच उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से नैनीताल पालिका को एक पत्र भेजा गया है जिसमें उन्हें कालाढूंगी में प्रस्तावित पार्किंग स्थल के लिए चयनित भूमि के वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव तैयार करने व पार्किंग निर्माण के बाद उसे संचालित करने के लिए पालिका को यूजर एजेंसी नामित किया है। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने जेई को पार्किंग के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए हैं। बता दें नैनीताल के समीप ही चारखेत (नारायणनगर) में भी कार पार्किंग का निर्माण होना है।