{"_id":"5a4800fa4f1c1ba12d8bb801","slug":"151466844617-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया और मुबारक रहे बेस्ट डांसर आफ नैनीताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया और मुबारक रहे बेस्ट डांसर आफ नैनीताल
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में नृत्य प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीडीहाटे की कमला छोरी, रात का समा ..., बेडू पाको बारो मासा काफल पाको चैता ..., फ्यूलड़िया त्वै देखकी औदी ह्यू मन मां तेरो मेरो साथ छियो ..., झूठ बोले काले कावा ..., मेरी लसकी कमर... समेत विभिन्न गीतों की धुनों पर शैले हॉल में महिलाएं और युवतियां जमकर थिरके। मौका था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित बेस्ट डांसर ऑफ नैनीताल प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रिया कोहली और सीनियर वर्ग में मुबारक ने बाजी मारी।
जूनियर वर्ग में भाव्या साह दूसरे, रिदिमा चौधरी तीसरे, जाह्नवी रौतेला चौथे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मुकेश कुमार दूसरे, अनन्या चौधरी तीसरे, सरनदीप चौथे स्थान पर रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 78 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक शालिनी साह, मिथिलेश पांडे थे। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से 21 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ही स्मृति चिह्न भेंट किया गया। हेमंत बिष्ट ने संचालन किया। क्लब की अध्यक्ष विनीता पांडे, सचिव आभा साह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मीनाक्षी कीर्ति, संगीता पंत, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, गीता पांडे, रेखा पंत, लीला जोशी, ममता जोशी, कविता त्रिपाठी, भावना कुमार, मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट आदि थीं।