{"_id":"5a4800144f1c1b156b8bf41d","slug":"151466821610-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड और थर्टी फर्स्ट: नैनीताल हुआ पर्यटकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड और थर्टी फर्स्ट: नैनीताल हुआ पर्यटकों से गुलजार
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
नए साल के स्वागत के लिए नैनीताल में जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटकों से गुलजार हुआ नैनीताल
नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को वीकेंड और रविवार को थर्टी फर्स्ट होने की वजह से पर्यटकों की काफी भीड़-भाड़ हो रही है। पर्यटकों की भीड़-भाड़ का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नैनीताल के सबसे बड़े डीएसए पार्किंग भी पूरी तरह से पैक हो गया है। प्राणि उद्यान के आरओ प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि जू में दिनभर में 1183 पर्यटक पहुंचे जबकि रोपवे के प्रभारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि 600 पर्यटकों ने रोपवे से स्नोव्यू की सैर की। पर्यटकों ने माल रोड समेत नगर की विभिन्न बाजारों से खूब खरीददारी की।
डीएम ने अधिकारियों को भी सौंपी जिम्मेदारियां
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट के दौरान पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए विभिन्न स्थानों में डीएम ने अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी है। नैनीताल में एडीएम (वित्त व राजस्व ) और संयुक्त मजिस्ट्रेट, भवाली में तहसीलदार नैनीताल, हल्द्वानी (नगर) में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, हल्द्वानी (ग्रामीण) में उप जिला मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, लालकुआं में तहसीलदार, कालाढूंगी में तहसीलदार, रामनगर में उप जिला मजिस्ट्रेट, कौश्यांकुटौली में तहसीलदार, बेतालघाट में तहसीलदार, रामगढ़, मुक्तेश्वर और धारी में उप जिलाधिकारी कोश्यांकुटौली, भीमताल व नौकुचियाताल में उप जिला मजिस्ट्रेट धारी जबकि काठगोदाम में तहसीलदार हल्द्वानी की ड्यूटियां लगाई गई हैं।