फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीटीआर में आपसी संघर्ष में टस्कर हाथी की मौत, विभाग मे हड़कंप

सीटीआर में आपसी संघर्ष में टस्कर हाथी की मौत, विभाग मे हड़कंप

Sat, 30 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
सीटीआर में आपसी संघर्ष में टस्कर हाथी की मौत, विभाग मे हड़कंप
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ वन प्रभाग में एक टस्कर हाथी की मृत्यु हो गई। इसे वनाधिकारियों ने आपसी संघर्ष बताया है। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कालागढ़ रेंज के दोमुंडा बीट में गश्ती दल को शुक्रवार सुबह हाथी का एक शव मिला। वनकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। कालागढ़ के डीएफओ एके त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे, जहां पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। मृत हाथी की उम्र 37 वर्ष आंकी गई है जबकि हाथियों की औसत आयु 50 वर्ष से अधिक होती है। हाथी के गले, पेट पर मिले घाव के निशानों से प्रथम दृष्ट्या आपसी संघर्ष की आशंका जताई गई है। इसके दांत सुरक्षित हैं। मौके पर दोनों हाथी के बीच हुए आपसी संघर्ष के कुछ निशान भी मिले हैं। इसलिए संघर्ष में दूसरे हाथी के भी घायल होने की आशंका है। उसकी तलाश के लिए वनकर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है। पोस्टमार्टम के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर ही हाथी के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed