{"_id":"5a089c474f1c1bca678baf28","slug":"151051383716-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय महासभा की बैठक में सात प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय महासभा की बैठक में सात प्रस्ताव पारित
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी बैठक में दिसंबर माह में गरीब छात्र छात्राओं को जर्सी और वृद्धों को कंबल वितरण करने, जनपद की समस्त नगर इकाइयों का पुनर्गठन करने सहित सात प्रस्ताव पारित किए गए। रविवार को महासभा की धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे आनंदपाल सिंह ने कहा कि संस्था को मजबूत करने के लिए नगर इकाइयों को सक्रिय किया जायेगा।
इससे पहले पिछली बैठक की पुष्टि, अप्रैल से 31 अक्तूबर तक का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। महाराणा प्रताप हाल निर्माण में सहयोग करने पर सांसद भगत सिंह कोश्यारी का आभार जताया गया। संचालन उदयराज सिंह ने किया। मौके पर अशोक कुमार, सूर्यप्रताप सिंह, हरीश सिंह, गीता चौहान, महीपाल सिंह, महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, प्रताप सिंह सेंगर, सत्येंद्र सिंह, लाल सिंह, एसएन सिंह, देवेंद्र रावत आदि थे।