फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चमोली और बागेश्वर के सीमावर्ती गांव कुलाऊं के लिए बनेगी पेयजल योजना : दास

चमोली और बागेश्वर के सीमावर्ती गांव कुलाऊं के लिए बनेगी पेयजल योजना : दास

Wed, 08 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
चमोली और बागेश्वर के सीमावर्ती गांव कुलाऊं  के  लिए बनेगी पेयजल योजना  : दास
गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक चंदन राम दास ने विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव पप्या, हरीनगरी, कुलाऊं का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया कि इलाके के विकास के लिए कोई कसर नहीं की जाएगी। चमोली और बागेश्वर के सीमावर्ती गांव कुलाऊं गांव के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के बाद पहली बार पप्या क्षेत्र में पहुंचे दास का लोगों ने स्वागत किया। विधायक दास ने कहा कि विधायक निधि के धन से हर गांव में विकास कार्य किए जाएंगे। कुलाऊं में अपने सम्मान में आयोजित समारोह में विधायक दास ने कहा कि विकास खंड गरुड़ के अधिकांश गांव सड़क से जुड़ गए हैं। सड़क निर्माण से प्रभावित काश्तकारों को भूमि का मुआवजा शीघ्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोनिवि से सड़क निर्माण से प्रभवित काश्तकारों को शीघ्र भूमि का मुआावजा देने को कहा। वहां रतन सिंधी, बचे सिंह, खिलाफ सिंह, राजेंद्र प्रसाद, हरचन राम, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed