{"_id":"59fcd2684f1c1b6d548bab4b","slug":"150974125019-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली दुग्ध संघ के अध्यक्ष सहित अन्य को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली दुग्ध संघ के अध्यक्ष सहित अन्य को नोटिस
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। उच्च न्यायालय ने चमोली दुग्ध संघ के अध्यक्ष चुने जाने के मामले में अध्यक्ष सिंह नेगी और तत्कालीन पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। चमोली दुग्ध संघ की निवर्तमान अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि चमोली दुग्ध संघ के अध्यक्ष धन सिंह नेगी को प्रबंधन समिति ने दुग्ध संघ का अध्यक्ष चुना है जो सहकारिता समिति नियमों के विपरीत है। याचिका में कहा गया है कि अध्यक्ष चुनने के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित होती है। प्रबंधन ने सात सदस्यों की उपस्थिति में ही अध्यक्ष पद का चुनाव कर दिया। याची की ओर से इसको उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। पक्षों की सुनवाई के बाद पीठ ने चमोली दुग्ध संघ के अध्यक्ष चुने जाने के मामले में धन सिंह नेगी व तत्कालीन पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।