फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरो, पैरामेडिकल की कमी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरो, पैरामेडिकल की कमी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Sat, 28 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरो, पैरामेडिकल की कमी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
रामनगर (नैनीताल)। देवभूमि विकास मंच की पहल पर जागरूक नागरिकों ने शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय में धरना दिया। सीएम, डीएम, विधायक को ज्ञापन भेजा। इसमें ब्लड बैंक के संचालन समेत डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के सृजित पदों को भरने की मांग की गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल ने चिकित्सालय में सर्जन, विशेषज्ञ महिला चिकित्सक, सहायक स्टाफ की नियमित नियुक्ति, ब्लड बैंक शुरू करने की मांग की। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने तीन पर्चियों से हो रही अव्यवस्था के समाधान की मांग की। वक्ताओं ने विधायक पर भी असहयोग का आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल की समस्याओं को लेकर मुलाकात के लिए विधायक का समय नहीं मिल सका है। मंच ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इसके लिए जागरूक नागरिकों की बैठक तीन नवंबर को सुबह 11 बजे व्यापार मंडल कार्यालय में होगी। इस दौरान सुमित्रा बिष्ट, ललित उप्रेती, पूरन चंद्र पांडेय, मनिंदर सिंह सेठी, देवेंद्र सेठी, डीडी सती, चंपा पांडेय, लालमणी, गोपाल असनोड़ा, इंद्र सिंह मनराल, जीएस बिष्ट, भुवन चंद्र, पीसी जोशी, सरस्वती जोशी, ललिता रावत, शीला शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed