फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तुलिका से उकेरा वन्य प्राणियों का संसार

तुलिका से उकेरा वन्य प्राणियों का संसार

Wed, 04 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
तुलिका से उकेरा वन्य प्राणियों का संसार
वन्य प्राणि सप्ताह के तहत मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। प्राणी उद्यान में 40 बच्चों ने वन्य प्राणियों के संसार को कैनवास पर उतारा। इसके साथ ही पांच से 12 वर्ष की उम्र के 523 बच्चों को जू में निशुल्क प्रवेश दिया गया। इस दौरान बच्चों को वन्य प्राणियों के रख-रखाव, रहन-सहन, व्यवहार आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा छह से आठ, कक्षा 9-10, 11वीं, 12वी के बच्चों के तीन वर्गों में हुई। बच्चों ने संबंधित वन्यजीवों के चित्रों को उनके बाड़ों के बाहर बैठकर बनाया। इससे पूर्व प्राणि उद्यान के रेंजर प्रकाश चंद्र जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज ने किया। वहां निदेशक धर्म सिंह मीणा, उप निदेशक दिनकर तिवारी, डिप्टी रेंजर दीपक कुमार तिवारी, जीव विज्ञानी रेखा सुयाल, धरम सिंह बोनाल, खजान चंद्र मिश्रा थे। विजेताओं को सात अक्तृबर को पुरस्कृत होंगे। वहीं, रामनगर में तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज के चूनाखान परिसर में वनशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामजस फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने किया। बैलपड़ाव के रेंजर संतोष कुमार पंत ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सहयोग का संकल्प दिलाया। इस दौरान रामजस फाउंडेशन के टूर कमांडेंट अनु वशिष्ठ, वसुंधरा धर्मा, डॉ. ललित शर्मा, वन दरोगा जीसी आर्य, प्रेम सिंह राणा, आनंद सिंह बोरा आदि थे। 18 स्कूलों के बच्चों को वन्यजीवों के प्रति व्यवहार के बारे में सिखाया गया। उधर, कार्बेट टाइगर रिजर्व में हाथी दिवस मनाया गया। वन परिसर में चित्रकला कार्यशाला का आयोजन कर फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। रामनगर वन प्रभाग, अतिरिक्त भूमि वन संरक्षण प्रभाग, कार्बेट फाउंडेशन आदि संस्थाओं ने भी कई आयोजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed