फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कंजाबाग तिराहे से नहर तक पेचवर्क को 15 लाख

कंजाबाग तिराहे से नहर तक पेचवर्क को 15 लाख

Sun, 24 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कंजाबाग तिराहे से नहर तक पेचवर्क को 15 लाख
खटीमा। कंजाबाग तिराहे से छिनकी मार्ग की दुर्दशा से आम जनता को निजात दिलाने के लिए अधिशासी अभियंता मदन राम आर्य ने बताया कि इसके पेच वर्क के लिए 15 लाख का बजट है। ईई आर्य ने यह भी बताया कि दूध डेयरी के पास आशीर्वाद मंडप से सुजिया तक पक्के मार्ग निर्माण के लिए 1.51 करोड़ का बजट है। एलएस बिष्ट अवर अभियंता ने बताया कि इसका टेंडर हो चुका है। बहुत जल्दी इस मार्ग पर कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


नगर एवं ग्रामीण मार्गों की दयनीय स्थिति पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता आर्य से मिलने गए लोगों ने बताया कि उनका मार्ग चलना दूभर बन चुका है। लोगों ने कंजाबाग तिराहे से नहर तक के मार्ग के गड्ढों से निजात दिलाने की मांग अधिशासी अभियंता से की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व वाले उन मार्गों की भी चर्चा की जिनकी पटरियां मार्ग से काफी ऊंची हैं और मार्ग में बरसाती पानी भर जनअसुविधा का कारण बनती हैं। ईई आर्य ने बारिश बंद होते ही पेच वर्क सहित अन्य कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed