{"_id":"59c6b35d4f1c1b8b688b62ef","slug":"150619430714-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा से मनरेगा का ऑडिट करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा से मनरेगा का ऑडिट करने पहुंची टीम
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। ब्लॉक क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के कार्यों का सोशल ऑडिट आरंभ हो गया है। ओडिसा से आए ऑडिट समन्वयक ने मातहतों के साथ बैठक की। जिसमें नोडल अधिकारी, रोजगार सेवकों और ग्राम विकास अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं।
शनिवार को बीडीओ मीना मैनाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओडिसा से आए सोशल ऑडिट समन्वयक कलिंगा ने बताया कि 23 से 30 सितंबर तक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुद्रपुर, राजनगर, तिलियापुर, बघौरी और गोविंदपुर में मनरेगा योजना का ऑडिट होना है। बताया कि मनरेगा योजना संबंधित सभी रिकार्ड जांचे जाएंगे। जॉब कार्डों की जांच होगी और लाभार्थियों से घर-घर जाकर योजना के बारे में पूछताछ की जाएगी। बताया कि ऑडिट रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे और योजना संचालन में जो भी खामियां सामने आएंगी, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। वहां आरपी आर्या, एमआई पीसी शर्मा, श्याम लाल आर्या, जगजीत सिंह, त्रिभुवन जोशी, सुखवंत सिंह आदि थे।