{"_id":"59c6b2874f1c1b99688b61a7","slug":"150619409214-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से नदियों में उबाल, गांवों में घुसा पानी,लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से नदियों में उबाल, गांवों में घुसा पानी,लोग परेशान
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। लगातार बारिश से क्षेत्र की लेवड़ा, बौर, गडरी सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया। लेवड़ा नदी में उफान से गांव चकरपुर, इंदिरा कालोनी, राजीवनगर, लखनपुर, खमरिया में पानी घुस गया। हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित रहा।
बारिश होने से नदियों में भी जल स्तर बढ़ गया। नदियों का पानी आसपास की आबादी क्षेत्र में घुस गया। शनिवार तड़के गांव चनकपुर निवासी रुढ़ सिंह और गांव चकरपुर निवासी खुशीराम के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। बारिश में धान और गन्ने की फसल भी चौपट हो गई।
किसानों ने बारिश से नष्ट हुई धान और गन्ने की फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इधर, तहसीलदार केपी पाल ने बताया कि बारिश से क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। नदियों में जल स्तर बढ़ा है, लेकिन खतरे की कोई बात नही है। शनिवार को 27 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। ब्यूरो