{"_id":"59c1661f4f1c1bb5688b5777","slug":"150584684717-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर वेतन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर वेतन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। वेतन समय पर न मिलने से क्षुब्ध पंतनगर विश्वविद्यालय के ठेका कर्मियों ने श्रम कल्याण कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि श्रम नियमों के अनुसार उन्हें प्रत्येक महीने की 10 तारीख को वेतन मिलना चाहिए, 15 के बाद ही वेतन मिलता है। इस कारण बच्चों की फीस भरने और अन्य खर्च पूरे करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को 19 तारीख हो गई है लेकिन वेतन नहीं मिला।
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा नेता जनार्दन सिंह और कर्मचारी संगठन नेता संतोष कुमार ने कहा कि ठेका कर्मियों को विवि अस्पताल से दवाएं दिए जाने और साल भर में 20 दिन की छुट्टी दिए जाने के आदेश विवि प्रशासन कर चुका है। इन आदेशों पर भी अधिकारी अमल नहीं कर रहे हैं। कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां ओएन गुप्ता, रविंद्र चैबे, महेंद्र शर्मा, राजपाल सिंह, रघुनाथ, शैलेंद्र मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा आदि थे।