फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भुल्लर यूएस नगर और गुरभजन नैनीताल के जिलाध्यक्ष बने

भुल्लर यूएस नगर और गुरभजन नैनीताल के जिलाध्यक्ष बने

Mon, 18 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
भुल्लर यूएस नगर और गुरभजन नैनीताल के जिलाध्यक्ष बने
सितारगंज। मजहबी सिख महासभा की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार व जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें इकबाल सिंह भुल्लर को ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष और गुरभजन सिंह को नैनीताल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रविवार को नगर के गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में महासभा की बैठक हुई। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के मजहबी सिख समाज के लोग एकत्रित हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमरीक सिंह भुल्लर ने करन सिंह खमरिया को प्रदेश मीडिया प्रभारी, इकबाल सिंह भुल्लर को ऊधम सिंह नगर और गुरभजन सिंह को नैनीताल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा निशान सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जोगा सिंह जिला उपसचिव चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि महासभा समाज में शिक्षा के स्तर को सुधारने का कार्य करेगी और गरीब लड़कियों की शादी कराएगी। वहां पर प्रदेश प्रचारक मोहन सिंह, प्रदेश सचिव धरम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह, बलवीर सिंह, मोहन सिंह, जरनैल सिंह, कुलवंत सिंह, साहब सिंह, गुरमेज सिंह, सुखदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed