{"_id":"59bec5304f1c1b99688b516d","slug":"150567457420-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा पहुंची मां ज्वाला देवी की अखंड जोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा पहुंची मां ज्वाला देवी की अखंड जोत
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। जय श्री महाकाल शिव शक्ति कांवड़ सेवा समिति नगर में पहली बार हिमाचल प्रदेश से ज्वाला देवी मंदिर की अखंड ज्योति लेकर आई। नगर के लोगों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत कर रामलीला मैदान स्थित शिवमंदिर में इसे स्थापित किया। समिति के गौरी शंकर अग्रवाल के नेतृत्व में ज्वाला जी गए समिति के सदस्य रविवार की सुबह नगर में पहुंचे। मां की अखंड ज्योति को पूरे नगर में घुमाकर मंदिर में स्थापित किया गया। समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि सुबह आठ और रात आठ बजे जोत के समक्ष आरती का आयोजन किया जाएगा। वहां पर समिति के सदस्य मनमोहन भाटिया, रामचंद्र प्रजापति, विपिन गुप्ता, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन