{"_id":"59bc1fde4f1c1b27688b4cbb","slug":"150550117717-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्के लेने के लिए मना किया तो दर्ज होगा देश द्रोह का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्के लेने के लिए मना किया तो दर्ज होगा देश द्रोह का मुकदमा
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। सिक्कों का चलन न होने की अफवाहों के बीच एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने नगर के व्यापारियों और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर स्थिति की जानकारी ली। व्यापारियों ने कहा कि उनसे न तो बैंक सिक्के ले रहे हैं और न ही ग्राहक इसलिए उनके पास सिक्कों का ढेर लग गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में सिक्कों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में बैंक के अधिकारियों का कहना था कि उन्हें रिजर्व बैंक से निर्देश हैं कि सिक्के मुद्रा चेस्ट की जगह चलन में होने चाहिए। लेकिन व्यापारी उनसे सिक्के नहीं लेता है। ऐसी स्थिति में हमारी मजबूरी है कि वह सिक्के न लें। जिस पर एसडीएम ने कहा कि अब बैंक भी सिक्के लेगा और देगा भी। व्यापारियों के अलावा आम उपभोक्ताओं को भी बैंक सिक्के देगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कोई व्यापारी, ग्राहक सिक्के लेने से मना करता है। ऐसी स्थिति में मना करने वाले के विरुद्घ देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक से एके द्विवेदी, एन पांडे, बॉब से विनय, इलाहबाद बैंक से मुकुल सिंह, कार्पोरेशन बैंक से संदीप कुमार, नैनीताल बैंक से अनिल कुमार जोशी, सतीश गोयल, तरुण ठाकुर, नासिर खान, हाफिज सईद, अदील खान आदि थे।