{"_id":"59bc1fdb4f1c1b2d688b4bee","slug":"15055011744143-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री आर्य ने बांटे 143 किसानों को भूमिधरी के पट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री आर्य ने बांटे 143 किसानों को भूमिधरी के पट्टे
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 143 किसानों को सरकार के निर्धारित सर्किल रेट शुल्क जमा करने पर भूमिधरी के पट्टे बांटे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मंजूर 12 पीड़ितों को 1 लाख 35 हजार रुपये के चेक भी दिए।
शुक्रवार को गांव मुंडिया कला स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि वर्ग चार सहित अन्य श्रेणियों की भूमि पर काबिज किसानों को पहले अवैध माना जाता था। सरकार ने जमीनों के संबंध में निर्णय लेकर किसानों को भूमिधरी का अधिकार दिया है। संचालन एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार केपी सिंह ने किया। वहां दर्जामंत्री हरमिंदर सिंह लाडी, राजेश कुमार, विकास गुप्ता, कमल भट्ट, टिंकू तोमर, अंकुर अग्रवाल, डीके जोशी, योगेश मुनगली आदि थे। इससे पहले उन्होंने अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना।