{"_id":"59b97eca4f1c1b1f688b46db","slug":"15053288677-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्नू को शिक्षा कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्नू को शिक्षा कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी की बैठक में शिक्षा के लिए उप कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कुलदीप सिंह पन्नू को अध्यक्ष, गुरविंदर पाल सिंह छाबड़ा को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा कमेटी के आठ अन्य सदस्य भी मनोनीत किए गए।
बुधवार को चुनाव अधिकारी हरिद्वार के अपर जिला जज कुंवर अमनेंदर सिंह नानकमत्ता साहिब पहुंचे। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा के लिए उप कमेटी का गठन किया। इसके लिए आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह पन्नू को अध्यक्ष, गुरविंदरपाल सिंह छाबड़ा को संयुक्त सचिव, अमरजीत सिंह सेठी को खजांची व अमरजीत सिंह विर्क को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। निर्मल सिंह को प्रबंधक, जसवीर सिंह, सूरत सिंह, गुरमेज सिंह, निशान सिंह, हरचंद सिंह को सदस्य बनाया गया। बैठक में गुरुद्वारा साहिब के नए संविधान पर भी चर्चा की गई। वहां पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जसविंदर सिंह गिल, प्रीतम सिंह संधू, केहर सिंह, शेरा सिंह, प्रगट सिंह, धन्ना सिंह, पाल सिंह आदि थे।