{"_id":"59b97ec74f1c1b23688b46c8","slug":"150532886413-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी नवोदय के सात बच्चों के मैडल जीतने पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी नवोदय के सात बच्चों के मैडल जीतने पर खुशी
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। 11 और 12 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं। खिलाड़ियों का प्राचार्य माधवेंद्र सिंह सारस्वत सहित स्कूल प्रशासन ने स्वागत किया। सीनियर वर्ग में पंकज सैनी, अनुज कुमार व अतुल कुमार तथा सब जूनियर बालिका में शालिनी ने स्वर्ण जीता। वहीं जूनियर बालिका में मुस्कान कपूर व प्रियांशु और सब जूनियर वर्ग में राहुल ने रजत पदक जीता। वहां पर अजय कुमार पाल, होसिला प्रसाद, निर्मल न्योलिया, डा. एके सिंह, ममता सोराड़ी, कमला जोशी, अदिति वर्मा आदि थे। बीईओ सोनी मेहरा, ब्लॉक खेल समन्वयक गिरीश राय ने बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन