{"_id":"59b82f774f1c1bef7f8b6669","slug":"150524302382-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव की घोषणा: 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव की घोषणा: 2
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव चार अक्तूबर को होंगे। मंगलवार को प्राचार्य डा. प्रणितानंद और चुनाव अधिकारी डा. केवी श्रीवास्तव ने इसकी घोषणा की। कहा कि चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत कराए जाएंगे। छात्रसंघ चुनाव में पहली बार वाणिज्य संकाय के लिए मतदान होगा।
चुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी डा. श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी, जबकि 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से एक बजे तक नामांकन कराया जा सकेगा। उसी दिन नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच और दो बजे से शाम चार बजे तक नाम वापसी होगी। मतदान चार अक्तूूबर को सुबह साढ़े नौ बजे से दो बजे तक होगा और मतगणना का कार्य चार बजे शुरू होगा।
मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। छात्रसंघ के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्षा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के साथ ही कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए चुनाव कराया जाएगा।