{"_id":"59b81aa74f1c1bf17f8b6537","slug":"150523769413-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बीडीओ सेवानिवृत, दूसरे का स्थानांतरण और तीसरे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बीडीओ सेवानिवृत, दूसरे का स्थानांतरण और तीसरे बीमार
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। जिले के तीन ब्लॉकों में से दो ब्लॉकों में बीडीओ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। कपकोट के बीडीओ का स्वास्थ्य खराब रहने से वह कई दिनों से मेडिकल अवकाश पर चल रहे है। वर्तमान में तीनों ब्लॉकों में एबीडीओ खंड विकास अधिकारी का काम देख रहे हैं।
गरुड़ के बीडीओ गोविंद सिंह बोरा बीती 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से एबीडीओ मोहन नाथ गोस्वामी ही प्रभारी बीडीओ के रूप में कार्यभार देख रहे हैं। वहीं, बागेश्वर की बीडीओ संगीता आर्या का स्थानांतरण कई माह पूर्व नैनीताल हो गया था।
वहां भी एबीडीओ गोस्वामी ही प्रभारी बीडीओ के रूप में कार्यभार देख रहे हैं। इसी तरह कपकोट के बीडीओ बीसी पंत का स्वास्थ्य खराब चल रहा है।
यहां एबीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी बीडीओ का काम देख रहे है। तीनों ब्लॉकों में एबीडीओ द्वारा बीडीओ का काम देखने से जिले में मनरेगा आदि विकास कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। बता दें कि गरुड़ और बागेश्वर के बीडीओ के पास फिलहाल ट्रेजरी से धन आहरण का अधिकार भी नहीं है।
विज्ञापन
गरुड़ और कपकोट में बीडीओ की तैनाती के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। व्यवस्था बनाने के लिए तीनों विकास खंडों में फिलहाल एबीडीओ बीडीओ का काम देख रहे है। कपकोट के बीडीओ पंत एक-दो दिन में स्वास्थ्य ठीक होने पर काम पर लौट जाएंगे।
- एसएसएस पांगती, सीडीओ।