{"_id":"59b6f7de4f1c1bf37f8b615d","slug":"150516325315-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरवुड की वाद-विवाद में अजमेर ने झटकी ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरवुड की वाद-विवाद में अजमेर ने झटकी ट्राफी
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शेरवुड अखिल भारतीय अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में शेरवुड ने बाजी मारी लेकिन मेजबान होने के कारण कॉलेज ने यह ट्रॉफी मेओ बालिका कॉलेज अजमेर को दे दी। उधर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की ट्रॉफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जीती। विजेताओं को प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने पुरस्कृत किया।
सोमवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का फाइनल शेरवुड कॉलेज नैनीताल व मेओ बालिका कॉलेज अजमेर के बीच हुआ। इसमें शेरवुड विजेता रहा और उपविजेता मेओ कालेज अजमेर (राजस्थान) रहा । वाद-विवाद प्रतियोगिता में बेस्ट स्पीकर का अवार्ड शेरवुड कालेज के छात्र अपूर्व गौरव व विक्रम साह को दिया गया। अच्छी बहस के लिए बसंत वैली दिल्ली के आदित्य गुलाटी को पुरस्कार दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान सैनिक स्कूल घोड़ाखाल व दूसरा स्थान पाइन ग्रो शिमला को मिला।
खास बात यह रही कि वाद विवाद प्रतियोगिता की विजेता टीम शेरवुड नैनीताल रही लेकिन मेजबान होने के नाते शेरवुड ने अपना प्रथम पुरस्कार मेओ बालिका कॉलेज अजमेर को दे दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 15 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्विज मास्टर एपी सिंह, वासु साह, हेम पांडे, संदीप बिष्ट, मुकुंद कुमैया, अजय शर्मा, रोहित जलाल आदि जुटे रहे। संचालन आतिफा सिद्दीकी ने किया।