{"_id":"599ca0664f1c1b8f248b47b7","slug":"1503436927199-113-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान वर्ग 9 विषयों में 113 अभ्यर्थियों का हुआ एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान वर्ग 9 विषयों में 113 अभ्यर्थियों का हुआ एडमिशन
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ की ओर से हरमिटेज भवन में पीएचडी विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए मंगलवार को काउंसलिंग हुई। सुबह नौै बजे से शाम चार बजे तक चली काउंसलिंग के बाद विज्ञान वर्ग के नौ विषयों में 113 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ के मुख्य निदेशक प्रो. मानवेंद्र पाठक ने बताया कि काउंसलिंग के लिए 125 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। काउंसलिंग के बाद भूगर्भ में 16, रसायन में 15, फार्मेसी में पांच, भौतिकी में सात, गणित में छह, जैव प्रौद्योगिकी में 24, वानिकी में नौ, जंतु विज्ञान में 19 और वनस्पति विज्ञान 12 अभ्यर्थियो को प्रवेश दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डीसी पांडेय ने भी काउंसलिंग का निरीक्षण किया। काउंसलिंग को संपन्न कराने में प्रकोष्ठ के संयुक्त निदेशक प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. पीके गुप्ता, प्रो. एलएस बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशा आर्या, प्रो. एके शर्मा, प्रो. एनजी कांडपाल, प्रो. बीके सिंह, प्रो. ओपीएस नेगी, प्रो. वीपी पांडे, प्रो. बीना पांडे, प्रो. अनिल कुमार यादव आदि विश्वविद्यालय कर्मी जुटे रहे।