{"_id":"5999f7d44f1c1ba4238b49cd","slug":"1503262698820-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख तक कारोबार करने वाले व्यापारी को मिले जीएसटी से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख तक कारोबार करने वाले व्यापारी को मिले जीएसटी से मुक्ति
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड का कुमाऊं मंडल स्तरीय सम्मेलन रविवार को नैनीताल क्लब में हुआ, जिसमें कुमाऊं भर के सभी जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, कोषाध्यक्षों के साथ ही जिला प्रभारियों, प्रांतीय पदाधिकारियों ने 20 लाख रुपये तक के कारोबारियों को जीएसटी से मुक्ति दिलाने की मांग की।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि व्यापारी जीएसटी को पूरी तरह से समझ नहीं पाया है। वहीं सरकार ने अन्य पर्वतीय राज्यों में 20 लाख रुपये की बिक्री तक के कारोबारियों को जीएसटी से मुक्त रखा है लेकिन उत्तराखंड में मैदानी राज्यों की भांति 10 लाख तक की ही छूट मिली है। इस विसंगति को लेकर उन्होंने वित्त मंत्री प्रकाश पंत से वार्ता की है। कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 20 लाख तक की छूट हो। प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से कहा कि मल्लीताल (नैनीताल), गरुड़ आदि कई शहरों में जहां नगर कार्यकारिणी के चुनाव नहीं हुए हैं, वहां जल्द चुनाव करा लें। पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष पवन जोशी, बागेश्वर के जिलाध्यक्ष नवीन ममगाई, अल्मोड़ा के हरेंद्र वर्मा, रानीखेत के मोहन नेगी, यूएसनगर के राजेश बंसल, नैनीताल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, काशीपुर के अनिल अग्रवाल, चंपावत के शंकर लाल वर्मा आदि ने अपने जिलों के व्यापारियों की समस्याओं को रखा। सम्मेलन को प्रदेश कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र तिवारी, संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, कुमाऊं प्रभारी सुमित छावड़ा, शांति जीना आदि ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता ने संचालन किया। आयोजन में राजेंद्र मनराल, विक्की राठौर, भय्यू सती, हेमंत रुबाली आदि ने सहयोग दिया।