{"_id":"5995e8b84f1c1bbb198b47a4","slug":"15029966812-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के निरस्त आवेदनों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के निरस्त आवेदनों का सत्यापन
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के निरस्त आवेदनों का सत्यापन
सितारगंज। क्षेत्र की सितारगंज नगर पालिका, नगर पंचायत शक्तिफार्म व नानकमत्ता में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आए आवेदनों का सत्यापन शुरू हो गया है। उपजिलाधिकारी ने नानकमत्ता नगर पंचायत में 44 निरस्त आवेदनों की जांच की, जिनमें 41 आवेदनों की जांच सही मिली और उन्हें निरस्त कर दिया। तीन आवेदनों की पुन: जांच होगी। इसके लिए एसडीएम ने ईओ को आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भरे गए आवेदनों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि सितारगंज नगर पालिका में 1498, शक्तिफार्म में 366 व नानकमत्ता में 319 आवेदकों ने आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। नानकमत्ता नगर पंचायत के सर्वेयरों द्वारा 319 में से 44 आवेदनों को सर्वे के बाद निरस्त कर दिया था, जिन पर आवेदकों ने आपत्ति जताई थी। बताया कि आवेदकों की आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए नगर पंचायत नानकमत्ता में जमा सभी आवेदनों की जांच की गई। इसमें 275 आवेदन सही मिले। इसके अलावा निरस्त 44 आवेदनों में तीन के दोबारा जांच के आदेश दिए हैं, जबकि 41 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। बताया कि सितारगंज व शक्तिफार्म के आवेदनों पर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। सत्यापन जारी रहेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सरिता राणा आदि थे।