{"_id":"59724e7d4f1c1b47458b493f","slug":"15006634968-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। नगर में नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसको लेकर नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की गई और आगामी चुनाव के नियम व व्यापार मंडल के क्षेत्र परिधि के बारे में बताया गया। इसके साथ ही व्यापार मंडल में तीन वर्ष की सदस्यता लेने वाले व्यापारी को 150 रुपये अदा कर सदस्यता लेनी पड़ेगी।
बैठक में पूर्व चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि राज्य के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के शासनादेश के अनुसार सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता सदस्यता नहीं ले पाएंगे और न ही फड़ व ठेला व्यवसायी सदस्य बनेंगे। निर्णय लिया गया कि 24 जुलाई से 15 अगस्त तक नामांकन पत्रों का वितरण नगर के मुख्य चौराहे पर एक निर्धारित स्थान से कराया जाएगा। नामांकन फार्म शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है।
सहायक चुनाव अधिकारी छगन लाल अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक व्यापारी को अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे। जो वोटर लिस्ट में चस्पा किए जाएंगे। इससे कोई भी व्यापारी फर्जी वोट नहीं डाल सकेगा। वहां करतार सिंह खिंडा, सुवेग सिंह टुरना, विजय अग्रवाल, रामदत्त फौजी, गुरजीत सिंह, हरीश जोशी, भुवन सिंह राणा आदि थे।