फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   150 families are wandering for water since two days

Nainital News: दो दिन से पानी के लिए भटक रहे 150 परिवार

Thu, 29 May 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
150 families are wandering for water since two days
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना और गजार क्षेत्र में दो दिन से पेयजल की आपूर्ति ठप है। इससे करीब 150 परिवार जलस्रोत और हैंडपंप से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सिल्टोना के पूर्व ग्राम प्रधान भुवन चंद्र ने बताया कि गांवों को पेयजल की आपूर्ति कठोत गधेरे के स्रोत से होती हैं। 2021 की आपदा में पेयजल लाइन के पाइप बहने के बाद प्लास्टिक के पाइपों से पेयजल आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराकर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जल संस्थान के एई दलीप सिंह बिष्ट ने बताया पेयजल लाइन बारिश के चलते मुख्य स्रोत के पास पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पाइप लाइन की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed