{"_id":"573cbf364f1c1b1450ac711a","slug":"15-patients-were-recruited-into-the-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस में 15 मरीज हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस में 15 मरीज हुए भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 19 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
डायरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डायरिया रोग के 15 मरीज बेस अस्पताल में भर्ती रहे। वहीं, मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में भी 12 मरीज डायरिया की शिकायत को लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स के अनुसार बाहर और बासी खाना के कारण लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं।
मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. एसआर सक्सेना कहते हैं कि पीलिया, टायफाइड आदि के रोग न के बराबर आ रहे हैं। इस समय सबसे ज्यादा रोगी डायरिया के आ रहे हैं। इसका कारण बाहर (स्ट्रीट फूड) और बासी खाना है। इसके कारण डायरिया की शिकायत लोगों को हो रही है। हाथ धोने, सफाई करके बीमारी से काफी हद तक बच सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ प्रो. सौरभ अग्रवाल कहते हैं कि खुजली आदि के मामले भी आ रहे हैं। ऐसे में एक-दूसरे की तौलिया, चादर आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वहीं, बेस अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था का आलम यह था कि बाल रोग विभाग में शाम को काफी देर तक नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं था। बीमार बच्चों को अपने हाल पर ही छोड़ दिया गया था।